A Multi Faculty Co-Educational Institute | Re-Accredited with ‘A+’ Grade by NAAC (In 3rd Cycle) | Affiliated to Guru Nanak Dev University, Amritsar | ISO 9001:2015 & 14001:2015 Certified Institute| Women Study Centre by UGC |Platinum Ranking by Green Mentors | 'A' Grade by MGNCRE | Recognized under Section 2(f) & 12(B) of the UGC Act, 1956

President's Message



प्रिय प्रवेशार्थियों,

अथक परिश्रम और लगन के साथ परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर आप और आपके अभिभावक बधाई के पात्र बने हैं। यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि फील्ड मार्शल, लौह पुरुष स्वामी स्वतंत्रानंद जी के नाम से संचालित, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 'A+' ग्रेड से सुसज्जित स्वामी स्वतंत्रानंद मेमोरियल कॉलेज को आपने उच्च शिक्षा के लिए चयनित किया है। पूज्य गुरुवर स्वामी सर्वानंद जी के शुभाशीष से उन्नति की ओर अग्रसर इस विद्या मंदिर का उद्देश्य है - "ज्ञान का प्रकाश फैलाकर नए कीर्तिमान स्थापित करना।" आप जिज्ञासु हैं, ओजस्वी हैं, दृढ़ संकल्पी हैं, युग निर्माता एवं नई चेतना के धारणी हैं, निपुण प्राध्यापकों से शिक्षित होने जा रहे हैं, उनके मार्गदर्शन में अपनी मंजिल तक पहुंचकर सपनों को साकार करें। समय के महत्व को पहचानते हुए, अनुशासन की डोर हाथों में लिए, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रौशन करें। प्राचार्य महोदय डॉ. आर. के - तुली जी के कुशल नेतृत्व में सदैव आगे बढ़ते रहें। कॉलेज प्रबंधन और कॉलेज परिसर के नियमों का आदर व सम्मान करें और सभी के आशीष से सफलता प्राप्त करें। परमपिता परमात्मा आप सबका सहायक बनें।



स्वामी सदानंद सरस्वती जी
अध्यक्ष,
दयानंद गर्ल्स एवं महिला महाविद्यालय
प्रबंधकीय सभा, दीनानगर।